Saturday , July 27 2024

डिप्टी सीएम का दो दिवसीय दौरा

महेश कुमार सिंह -फतेहपुर ब्यूरो:

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर आज फतेहपुर पहुँचे | जहाँ उनके द्वारा सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण किया गया | यह कार्यक्रम एक दिन बाद होना था | लेकिन अगले दिन राष्ट्रीय शोक घोषित होने के कारण सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण एक दिन पहले करना पड़ा |

मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम कल होना था | लेकिन इसे आज ही करना पड़ा | जो काम होने वाला होता है | वह होकर ही रहता है | श्री मौर्य ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि देश की अखंडता व एकता को बनाये रखने के लिए उनका योगदान व सन्देश किसी से छिपा नहीं है |

आज दिल्ली में जो नया संसद भवन बना है | वहां सम्राट अशोक की विशाल लाट लगाई गई है | जो हमारे देश की आन,बान, शान की प्रतीक है | इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ओम घाट पहुँचे | जहाँ वैदिक मन्त्रों से भगवन शिव की पूजा अर्चना की | श्री मौर्य के साथ फतेहपुर की सांसद व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं | साथ ही फतेहपुर के भाजपा के जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + 11 =

E-Magazine