Saturday , July 27 2024

ज्यादा खाना खाने पर करें ये उपाय,मिलेगी राहत

तृप्ति शुक्ला -न्यूट्रिशियनिस्ट

अक्सर हम लोग सप्ताह के अंत में गम्भीर खाना लेते है या परिवार के साथ बाहर जाकर रेस्टोरेन्ट में खाना खाते हैं | जिसमें अमूमन भूख से ज्यादा खाना खा लेते है | ऐसे में एसिडिटी व डकार के साथ ही मिचली का आना स्वभाविक है | इसके साथ ही बेचैनी भी महसूस होने लगती है, और हम अपने आप को असहज महसूस करने लगते है | ऐसे में हम कुछ घरेलू उपाय कर लें तो काफी राहत मिल सकती है |

पिपरमिंट की चाय पियें

अदरक या पिपरमिंट की चाय पिने से बेचैनी कम हो जायेगी | साथ ही मिचली का आना भी बंद हो जायेगा | यदि खाना खाने से आधा घंटा पहले पिपरमिंट की चाय पी लें तो ज्यादा खाना खाने से भी बचा जा सकता है |

डिटाक्स ड्रिंक पियें

यदि आपने ज्यादा आयली भोजन किया है तो भोजन के बाद डिटाक्स ड्रिंक लें | इससे काफी फायदा मिलेगा | नींबू का रस पानी में डालकर पीयें | इससे भी काफी राहत मिलेगी | डिटाक्स ड्रिंक में खीरा व पुदीना का रस,नींबू व अदरक का रस इत्यादि ले सकते हैं |

आसान व्यायाम करें

जिस दिन आप खाना ज्यादा खाएं | उस दिन हल्का व्यायाम करें | इससे गैस या ब्लाटिंग की समस्या से राहत मिलेगी | आप हाथों से पैरों को छूने वाला व्यायाम भी कर सकते हैं |

सिप करते हुए पानी पियें

ज्यादा खाना खाने के बाद आपको सिप करके पानी पीना चाहिए | खाने के एक घंटा बाद एक गिलास गुनगुना पानी सिप करके पीते हैं तो आपको काफी आराम मिलता है | गर्म पानी भोजन को पाचनतंत्र की ओर भेजनें में मदद करता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 3 =

E-Magazine