Saturday , July 27 2024

उप्र के फ़तेहपुर जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट

केकेपी न्यूज़ फ़तेहपुर ब्यूरो :

आज दिनांक 31 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे जी से ब्यूरो चीफ़ महेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर शिष्टाचार भेंट की | जिलाधिकारी महोदया ने फ़तेहपुर जिले में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराया |

उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के साथ साथ क्षेत्र के विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि विकास हेतु चलायी जा रही सभी योजनायें सुचारू रूप से निष्पादित की जा रही है |

इस मौके पर केकेपी न्यूज़ टीम के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे | जिलाधिकारी महोदया ने काफी सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है | विकास कार्य प्रगति पर है | निरंतर हम और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + 5 =

E-Magazine