Saturday , July 27 2024

अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए बुर्का हुआ अनिवार्य

अफगानिस्तान की सत्ता संभाले तालिबान को अभी एक वर्ष भी नहीं हुए कि वह अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया | तालिबान ने अभी कुछ समय पहले ही महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर पाबन्दी लगाते हुए लड़कियों की शिक्षा व कामकाजी महिलाओं पर तमाम पाबंदियां लगा चुका है | अब उसने एक नया फ़रमान जारी करते हुए सभी महिलाओं के लिए बुर्का अनिवार्य कर दिया है | तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्ला अखुंदजादा के अनुसार अफ़गान महिलाएं आँखों को छोड़कर सर से पैर तक ढककर ही बाहर निकलें | तालिबान के सदाचार,प्रचार और बुराई रोकथाम मंत्रालय के प्रवक्ता ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई महिला बुर्का नहीं पहनती है तो सरकारी नौकरी करने वाले उसके पिता या नजदीकी रिश्तेदार को अपनी नौकरी गवांने के साथ -साथ जेल भी जाना पड़ सकता है | तालिबानी सरकार ने बूढ़ी औरतों को भी नहीं बक्शा है | कहा है कि बूढ़ी औरतें भी आँखों को छोड़कर पूरा शरीर ढक कर ही बाहर निकलेंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − three =

E-Magazine