Saturday , July 27 2024

विवादित शो ‘लॉकअप’ का ट्रेलर कंगना रनौत ने रिलीज कर दिया


मुंबई। कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत इस बार अपने शो के बारे में थोड़ा और खुलकर बताती नजर आ रही हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कंगना रनौत का ये शो सुपरस्टार सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस’ से काफी हद तक मिलता जुलता होगा, लेकिन इसमें नई चीजें क्या होंगी ये देखना दिलचस्प होगा। नए ट्रेलर में कंगना ने इस बारे में हिंट दिया है।

कंगना ने बताये शो के नियम


कंगना रनौत ने ट्रेलर में बताया है कि ‘लॉकअप’ में सेलेब्रिटीज को कंगना रनौत के बनाए हुए नियम-कानून फॉलो करने होंगे। इस शो में वो विवादित सेलेब्रिटीज शामिल किए जाएंगे जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहे हैं। कंगना रनौत होस्टेड इस शो में उन कंटेस्टेंट्स को आपस में हथकड़ी के जरिए बांध कर रखा जाएगा।

कब से शुरू होगा कंगना का शो


ट्रेलर वीडियो में कंगना रनौत गोल्डन आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक छड़ी है। कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी जेल, मेरे रूल्स। क्या आप ‘लॉकअप’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं? 27 फरवरी से ALT BALAJI और MX प्लेयर पर प्रसारित होने जा रहा है। फ्री में देख सकते हैं।’

E-Magazine