Thursday , May 8 2025

सात पाकिस्तानी सैनिकों को बलूच विद्रोहियों ने मार गिराया

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

मंगलवार की सुबह बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के वहाँ को निशाना बनाया | जिसमें सात सैनिक मारे गए | पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे भारत का हाथ बताया है | पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सेना ने अशांत बलूचिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में दस बलूचिस्तानी विद्रोहियों को मार गिराया था |

इसी वर्ष मार्च में बलूचिस्तानी विद्रोहियों का संगठन बीएलए (बलूच लिब्रेशन आर्मी) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था | जिसमें 21 नागरिक और कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे | वहीं पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी करते हुये कहा है कि बीएलए (बलूच लिब्रेशन आर्मी) ने कच्छी जिले के मच इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बल के वाहन को बम से निशान बनाया |जिसमें सात सैनिक मारे गए, और कई घायल हैं | इस घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine