विशाल श्रीवास्तव :ब्यूरोचीफ़: लखनऊ:
इस बार हैदराबाद में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड खिताब के लिए जारी प्रतिस्पर्धा में भारत,श्रीलंका,नेपाल व बांग्लादेश समेत 110 देशों की सुंदरियाँ भाग ले रहीं हैं | लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पाकिस्तान से कोई सुंदरी प्रतिनिधि नहीं कर रही है |
इस बार मिस वर्ल्ड के आयोजक अल्टेयर मीडिया के अश्विनी शुक्ला ने कहा है कि पाकिस्तान वैसे भी इस प्रतियोगिता में भाग नही लेता है | क्योंकि 2023 में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जब एरिका राबिन ने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था तो सभी इस्लामिक देशों ने इसका विरोध करते हुये इसे शर्मनाक बताया था | इस बार भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता कर रही है | इसके पहले नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं |
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं | नंदिनी गुप्ता एक समाजसेविका हैं, और “प्रोजेक्ट एकता’ के माध्यम से दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्य करती हैं | वहीं नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रही श्रीच्छा प्रधान भी सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई हैं | श्रीच्छा प्रधान “पंच प्रणाली” के माध्यम से नेपाल के लोगों को नेपाल के स्वदेशी समुदायों की प्रकृति और पारंपरिक ज्ञान से फिर से जोड़ना चाहती हैं ताकि आज की समस्याओं का समाधान किया जा सके |
इसी तरह बांग्लादेश की अतिका कोनिका,श्रीलंका की अनुदी गुणसेकरा,फ़िनलंड की सोफिया सिंह,मलेशिया की सरूप रोशी आदि सुंदरियाँ इस बार प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं | इस बार भारत तीसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजवानी कर रहा है | पिछले साल यह प्रतियोगिता दिल्ली व मुंबई में आयोजित की गई थी |