Sunday , September 8 2024

केंद्रीय कर्मचारियों के महँगाई-भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबन्ध संपादक:

केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ने का सरकारी कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जब महीने के आखिर में बढ़ी हुई सैलरी आती है, तो पूरे परिवार में खुशियां छा जाती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी इस समय साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (dearness allowance) का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले महीनों में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने वाली है। 
केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर छमाही के भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसका ऐलान सितंबर या अक्टूबर तक होता है लेकिन यह प्रभावी जुलाई महीने से ही हो जाता है। आसान भाषा में समझें तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता एक जुलाई से बढ़ेगा लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर में होगा। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी है।
इस बीच, कुछ राज्य अलग-अलग अवधि के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह भत्ता एरियर के रूप में अगले तीन महीने की सैलरी के साथ आएगा। इसका फायदा करीब 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
यह निर्णय उन कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा जो सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत आते हैं। इससे गुजरात के 4.71 लाख कर्मयोगियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों या पेंशनभोगियों को लाभ होगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के इन बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये का वितरण करेगी।

1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक छह महीने के महंगाई भत्ते का बकाया सैलरी के साथ तीन किस्तों में दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर जुलाई की सैलरी में, मार्च और अप्रैल का एरियर अगस्त की सैलरी में और मई और जून का एरियर सितंबर की सैलरी में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × three =

E-Magazine