कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बन गया है। शुक्रवार को रोहित के माता पिता के साथ ही पत्नी रितिका ने इसका उद्घाटन किया।इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फरणवीस भी मौजूद थे रोहित शर्मा शुक्रवार को भावुक हो गए। उन्होंने अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया। फिर उन्हें अपने नाम के स्टैंड का अनावरण करने के लिए मंच पर ले गए।

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार 16 मई 2025 को विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे सक्रिय भारतीय क्रिकेटर बन गए जिनके नाम पर भारत के किसी क्रिकेट स्टेडियम में स्टैंड का नाम रखा गया है। रोहित शर्मा को अपने नाम का स्टैंड बनने के बाद मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ ही मुंबई इंडियंस के साथियों ने बधाई भेजी है। रोहित के साथ टेस्ट में कई यादगार साझेदारी बनने वाले यशस्वी ने कहा- आपके नाम पर बने स्टैंड में खूब सारे छक्के मारने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। इन साथियों में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रहे अभिषेक नायर ,भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ,मुंबई के एक अन्य रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी शामिल थे।

रोहित शर्मा ने कहा, ‘यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेता के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात बयां नहीं कर सकता। मैं बहुत आभारी हूं।’

वानखेड़े स्टेडियम में अपने नाम का स्टैंड बनने के बाद रोहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेंगे। आज से आईपीएल 2025 के मुकाबले दोबारा शुरू हो रहे हैं। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से लीग को स्थगित करना पड़ा था 21 मई को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine