पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
बृहस्पतिवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम ने कहर बरपाया। बारिश और ओलावृष्टि से बाराबंकी में पेड़, दीवार और टिन शेड के नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी में अवध क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व आम की फसल तो प्रभावित हुई ही है | गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही 10 लोगों की मौत हो गई।
पेड़ों के गिरने से अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। साथ ही साथ कई जिलों में कई स्थानों पर दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गए। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली पोल भी टूट गए। छप्पर के घरों के साथ टीन शेड उड़ गए। तमाम जगहों पर दीवारें धराशायी हो गईं। इसमें कई लोग चोटिल हो गए।
कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हुई मौतों की जानकारी मिली है राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।